वर्तमान नियंत्रण रणनीति पर पुनर्विचार की जरूरत: आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा

मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कांफ्रेंस के दौरान जगन ने कहा कि कोरोना वायरस एक ऐसी ‘दागदार वस्तु’ बन बयी है जिससे संक्रमित व्यक्तियों के परिवारों का ‘सामाजिक बहिष्कार’ होने लगता है।

जमात

अमरावती, 11 मई लोगों की आजीविका प्रभावित होने की वजह से कोविड-19 लॉकडाउन पर पूर्णविराम लगाने की मांग करते हुए आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने सोमवार को केंद्र से वर्तमान नियंत्रण रणनीति पर पुनर्विचार करने और लोगों को ‘वायरस के साथ जीने’ की दिशा में ले जाने की अपील की।

मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कांफ्रेंस के दौरान जगन ने कहा कि कोरोना वायरस एक ऐसी ‘दागदार वस्तु’ बन बयी है जिससे संक्रमित व्यक्तियों के परिवारों का ‘सामाजिक बहिष्कार’ होने लगता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ फलस्वरूप लोग लक्षण बताने नहीं आते हैं जिससे परीक्षण और संक्रमित व्यक्तियों की पहचान का पूरा उद्देश्य धराशायी हो जाता है।’’

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित करने और संस्थागत पृथक-वास की वर्तमान नियंत्रण रणनीति पर पुनर्विचार करने की जरूरत है और ‘‘हम जनजागरूकता, लक्षणों के बारे में स्वयं आगे आकर बताने, परीक्षण, उपचार एवं स्वयं का सबसे अलग कर लेने की रणनीति की ओर बढ़ सकते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ सबसे पहले कोरोना संक्रमित होने से जुड़ा दाग खत्म हो।’’

उन्होंने कहा कि यह जागरूकता फैलायी जानी चाहिए कि 97 फीसद मामलों का उपचार हो सकता है और 85 फीसद मामलों में महज मामूली लक्षण होते हैं, इससे दाग मिटाया जा सकता है।

जगन ने टीके के आ जाने तक ‘‘लोगों को कोरोना वायरस के साथ जीने के लिए तैयार करने’ की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें अपने आप को शिक्षण संस्थानों को खोलने के लिए तैयार करने की जरूरत है।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि राज्यों के बीच लोगों और सामानों की बाधित आवाजाही का अर्थव्यवस्था पर बहुत नकारात्मक असर हो रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज