देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतापगढ़ में पुलिस और ‘स्वाट’ टीम ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रतापगढ़ (उप्र), 22 मार्च प्रतापगढ़ में पुलिस और ‘स्वाट’ टीम ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया जिसकी पहचान अतुल शुक्ला उर्फ बड़कऊ के रूप में हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय ने बताया कि थाना बाघराय पुलिस और ‘स्वाट’ टीम शुक्रवार रात क्षेत्र के हरबसपुर नहर पुलिया के निकट वाहनों की जांच कर रही थी तभी लालगोपालगंज की ओर आ रहे मोटरसाइकिल सवार को रोका गया लेकिन वह वाहन छोड़कर भागने लगा।

राय ने बताया कि पुलिस के पीछा करने पर उसने गोलीबारी शुरू कर दी और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी अतुल घायल हो गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरबसपुर बनियन का पुरवा के निकट 13 मार्च को स्कूटी सवार भाई-बहन को रोककर बदमाशों ने दो फोन और 60,000 रुपये लूट लिए थे तथा विरोध करने पर एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया था।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी उपरोक्त वारदात में संलिप्त था।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के पास एक तमंचा, कारतूस, लूट का फोन, 8600 रुपये और मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में लूट की घटना का जुर्म स्वीकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट