देश की खबरें | अदालत बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि याचिका पर संज्ञान लेने के संबंध में सोमवार को करेगी फैसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत तीन फरवरी को यह तय कर सकती है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन द्वारा दायर मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लिया जाए या नहीं।

नयी दिल्ली, एक फरवरी दिल्ली की एक अदालत तीन फरवरी को यह तय कर सकती है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन द्वारा दायर मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लिया जाए या नहीं।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने शनिवार को इस मुद्दे पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया।

जैन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि स्वराज ने पांच अक्टूबर, 2023 को एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसे लाखों लोगों ने देखा था।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बांसुरी स्वराज ने झूठा दावा किया कि अक्टूबर 2023 में कानून लागू करने वाली एजेंसियों द्वारा छापेमारी के दौरान जैन के घर से तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए थे।

शिकायत में दावा किया गया है कि स्वराज ने यह भी कहा था कि जैन के घर से सोना के 1.8 किलोग्राम आभूषण और सोने के 133 सिक्के बरामद किए गए थे।

शिकायत में दावा किया गया है कि स्वराज ने जैन को बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए यह टिप्पणी की थी। शिकायत में कहा गया है कि स्वराज ने जैन को ‘‘भ्रष्ट’’ और ‘‘धोखेबाज’’ कहकर उनकी मानहानि की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड