देश की खबरें | अदालत ने अवमानना मामले में चार आरोपियों को हाथ ऊपर करके खड़े होने की सजा दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने अवमानना मामले के चार आरोपियों को दोषी पाने के बाद उन्हें पूरे दिन हाथ ऊपर उठाकर खड़े रहने का निर्देश दिया।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली की एक अदालत ने अवमानना मामले के चार आरोपियों को दोषी पाने के बाद उन्हें पूरे दिन हाथ ऊपर उठाकर खड़े रहने का निर्देश दिया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ गोयल 2018 के एक आपराधिक मामले की सुनवाई कर रहे थे।

उन्होंने 15 जुलाई के आदेश में कहा, “पूर्वाह्न 10 बजे से 11:40 बजे तक दो बार प्रतीक्षा करने और मामले की सुनवाई करने के बावजूद आरोपियों ने जमानत राशि जमा नहीं की। अदालत का समय बर्बाद करने के लिए आरोपियों को अदालती कार्यवाही की अवमानना का दोषी ठहराया जाता है।"

मजिस्ट्रेट ने कहा, “उन्हें अदालत का दैनिक कामकाज खत्म होने तक हाथ ऊपर करके खड़े रहने का निर्देश दिया जाता है।”

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त के लिए स्थगित कर दी।

आरोपियों की पहचान कुलदीप, राकेश, उपासना और आनंद के रूप में हुई है जबकि मामले के दो अन्य आरोपियों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट