देश की खबरें | आईआईएम-कलकत्ता दुष्कर्म मामले के आरोपी को अदालत ने 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता की एक अदालत ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)-कलकत्ता के परिसर में एक छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी छात्र को शनिवार को 19 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

कोलकाता, 12 जुलाई कोलकाता की एक अदालत ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)-कलकत्ता के परिसर में एक छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी छात्र को शनिवार को 19 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

आरोपी को छात्रा की ओर से हरिदेवपुर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

अलीपुर अदालत के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

नैदानिक मनोवैज्ञानिक छात्रा ने प्राथमिकी में कहा है कि आरोपी ने उसे परामर्श सत्र के लिए छात्रावास बुलाकर दुष्कर्म किया।

अभियोजन पक्ष के वकील ने जांच और पूछताछ के लिए आरोपी को 25 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखने का अनुरोध किया था।

आरोपी के वकील ने अदालत के समक्ष दावा किया कि कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके जोका में स्थित आईआईएम-कलकत्ता एक सुरक्षित स्थान है, जहां प्रवेश प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि परिसर में प्रवेश करने के लिए अपना नाम दर्ज कराना और पहचान पत्र दिखाना आवश्यक है।

उन्होंने दावा किया कि छात्र पर लगाए गए आरोपों में कुछ गड़बड़ है।

इसी तरह लगभग 15 दिन पहले कोलकाता के एक विधि महाविद्यालय में एक छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\