देश की खबरें | न्यायालय ने न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति निरस्त करने संबंधी अधिसूचना को रद्द किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने उस अधिसूचना को रद्द कर दिया जिसमें बिहार के एक न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति को इस आधार पर निरस्त कर दिया गया था कि वह राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण तय तारीख पर नौकरी नहीं शुरू कर सके थे।

नयी दिल्ली, 26 फरवरी उच्चतम न्यायालय ने उस अधिसूचना को रद्द कर दिया जिसमें बिहार के एक न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति को इस आधार पर निरस्त कर दिया गया था कि वह राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण तय तारीख पर नौकरी नहीं शुरू कर सके थे।

वर्ष 2020 में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण न्यायिक अधिकारी परिवीक्षाधीन सिविल न्यायाधीश के पद पर निर्धारित समय पर काम शुरू करने के लिए नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद उनकी नियुक्ति रद्द करने संबंधी अधिसूचना जारी की गई थी।

अनुसूचित जाति वर्ग के न्यायिक अधिकारी राकेश कुमार लॉकडाउन के दौरान नागपुर में फंस गये थे। राकेश को दरभंगा के बिरौल पहुंचकर समय से नौकरी शुरू करने के लिए ट्रेन या विमान सेवा नहीं उपलब्ध हो सकी। उनके वकील के अनुसार उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए टैक्सी से 1,100 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ी।

न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की पीठ ने इस तथ्य का संज्ञान लिया कि उस समय देश में कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा पर प्रतिबंध थे। पीठ ने कहा कि उस दौरान विमान और ट्रेन, दोनों से यात्रा करना प्रतिबंधित था और इसमें कोई विवाद नहीं है कि 25 मई, 2020 तक उड़ानों की अनुमति नहीं थी।

इसके बाद इसने पटना उच्च न्यायालय के उस फैसले को रद्द करने का निर्देश दिया, जिसमें उसने अधिसूचना को रद्द करने संबंधी कुमार की याचिका को खारिज कर दिया था।

कुमार की अपील में कहा गया है कि उन्होंने 30वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में भाग लिया था और उन्हें छह जनवरी, 2020 को परिवीक्षाधीन सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) के रूप में नियुक्त किया गया था। शीर्ष अदालत ने निर्देश दिया कि कुमार की नियुक्ति इस शर्त के अधीन बहाल की जाये कि वह वरिष्ठता का दावा करने के हकदार नहीं होंगे।

न्यायालय ने कहा कि याचिकाकर्ता को चार सप्ताह की अवधि के भीतर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\