देश की खबरें | सतारा मामले में अदालत ने वकील सदावर्ते को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की एक अदालत ने सोमवार को वकील गुणारत्न सदावर्ते को 2020 में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान आपत्तिजनक भाषा के कथित इस्तेमाल के मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सतारा (महाराष्ट्र), 18 अप्रैल महाराष्ट्र की एक अदालत ने सोमवार को वकील गुणारत्न सदावर्ते को 2020 में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान आपत्तिजनक के कथित इस्तेमाल के मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सदावर्ते को सतारा शहर की पुलिस ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। इससे पहले सदावर्ते को पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस ने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के आवास के बाहर राज्य परिवहन निगम के हड़ताली कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित एक अलग मामले में गिरफ्तार किया था। सतारा पुलिस ने मुंबई पुलिस से उसकी हिरासत लेने के बाद उसे गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने पर सदावर्ते को पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।

एक स्थानीय निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि सदावर्ते ने 2020 में नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय के सदस्यों के लिए आरक्षण के लिए मराठा संगठनों के आंदोलन के दौरान एक टीवी चैनल पर कथित रूप से ‘‘आपत्तिजनक’’ शब्दों का इस्तेमाल किया था।

शिकायत के आधार पर सतारा पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

सदावर्ते महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के हड़ताली कर्मचारियों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं । उन्हें एक सप्ताह पहले पवार के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद मुंबई पुलिस ने एमएसआरटीसी के कई कर्मचारियों के साथ गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\