देश की खबरें | न्यायालय ने फिल्म ‘झुंड’ को छह मई को ओटीटी पर रिलीज करने का रास्ता साफ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने हिंदी फिल्म ‘झुंड’ को छह मई को ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर रिलीज करने का रास्ता बृहस्पतिवार को साफ कर दिया। शीर्ष अदालत ने अमिताभ बच्चन अभिनीत इस फिल्म के ओटीटी मंचों पर प्रदर्शन पर रोक लगाने वाले तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश को स्थगित कर दिया।

नयी दिल्ली, पांच मई उच्चतम न्यायालय ने हिंदी फिल्म ‘झुंड’ को छह मई को ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर रिलीज करने का रास्ता बृहस्पतिवार को साफ कर दिया। शीर्ष अदालत ने अमिताभ बच्चन अभिनीत इस फिल्म के ओटीटी मंचों पर प्रदर्शन पर रोक लगाने वाले तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश को स्थगित कर दिया।

न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना की पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय ने ऐसे मामलों में अंतरिम राहत देने से संबंधित सिद्धांतों की अनदेखी की।

पीठ ने कहा, ‘‘उक्त फैसले पर रोक लगाई जाती है। विशेष अनुमति याचिका पर अंतिम सुनवाई अगले शुक्रवार (13 मई को) होगी।’’

फिल्म के ओटीटी पर प्रदर्शन पर रोक लगाने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ इसके निर्माता टी-सीरीज की याचिका को प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने बुधवार को सूचीबद्ध करने के लिए सहमति जताई थी।

उच्च न्यायालय ने 29 अप्रैल को हैदराबाद के फिल्म निर्माता नंदी चिन्नी कुमार की याचिका पर अपने अंतरिम आदेश में फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने को लेकर यथास्थिति का आदेश दिया था। उसने अगली सुनवाई के लिए नौ जून की तारीख तय की।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि ‘झुंड’ के निर्माताओं ने कॉपीराइट का उल्लंघन किया है।

खेल संबंधित विषय पर बनी यह फिल्म एनजीओ ‘स्लम सॉकर’ के संस्थापक विजय बरसे के जीवन पर आधारित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा