देश की खबरें | पंजाब में दो अलग-अलग घटनाओं में दंपति ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पटियाला जिले में एक विवाहित दंपति ने कथित रूप से आपसी गलतफहमी के कारण अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

चंडीगढ़, छह जुलाई पंजाब के पटियाला जिले में एक विवाहित दंपति ने कथित रूप से आपसी गलतफहमी के कारण अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मृत दंपति के तीन बच्चे हैं।

पुलिस के अनुसार, पति को संदेह था कि उसकी पत्नी किसी के साथ भाग गई है, जिस कारण उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच 29 जून को झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने बताया कि बच्चों की उम्र 10 से 20 वर्ष के बीच है।

पुलिस ने बताया कि महिला पहले बच्चों को फतेहगढ़ साहिब के एक गुरुद्वारे ले गई और बाद में उन्हें रूपनगर जिले में उनके ननिहाल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद वह लापता हो गई।

भादसों थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह के अनुसार, महिला के माता-पिता ने अपने दामाद को भरोसा दिलाया कि वह उनके पास नहीं आई है, फिर उसे संदेह हुआ कि वह किसी के साथ भाग गई है।

सिंह ने बताया कि व्यक्ति (43) का शव तीन जुलाई को उसके घर में फंदे से लटका मिला।

पुलिस के अनुसार, उसकी पत्नी ने दो दिन पहले ही कथित रूप से भाखड़ा नहर में कूदकर जान दे दी थी, लेकिन पति को इसकी जानकारी नहीं थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस प्रकरण की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\