Delhi Gas Cylinder Blast: दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से दम्पति और उनके दो बच्चे लोग झुलसे

दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार को सुबह एक घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से दो बच्चों सहित एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

नयी दिल्ली, 15 नवंबर : दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार को सुबह एक घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से दो बच्चों सहित एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने बताया कि दारोन (40) सुबह चाय बना रहे थे, जब रसोई गैस में रिसाव हो गया और आग लग गई. दारोन, उनकी पत्नी रीना (35), उनकी बेटी (15) और बेटा (13) आग में झुलस गए. ये सभी उसी कमरे में थे, जहां आग लगी. पति और पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं.

पुलिस के अनुसार, दारोन 70 से 80 प्रतिशत, उनकी पत्नी 40 से 50 प्रतिशत, बेटी 20 प्रतिशत और बेटा 18 प्रतिशत जला है. दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग को सुबह सात बजकर 26 मिनट पर आग लगने की जानकारी देने के लिए फोन आया और तुरंत ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. यह भी पढ़ें : केरल: पलक्कड़ में आरएसएस कार्यकर्ता की एसडीपीआई सदस्यों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर हत्या

उन्होंने कहा,‘‘ आग रसोई गैस सिलेंडर और कुछ घरेलू सामान में लगी. आग में झुलसे चारों लोगों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’’ दमलकल विभाग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और शीतलन का काम जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Swiss Air Flight: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, टेकऑफ के दौरान स्विस एयर फ्लाइट का इंजन हुआ फेल; 245 यात्री थे सवार

Weather Forecast Today, April 26, 2026: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान; जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड