जरुरी जानकारी | बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा 87.5 प्रतिशत बढ़कर 192.41 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का व्यापार घाटा 2021-22 में 87.5 प्रतिशत बढ़कर 192.41 अरब डॉलर रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष में यह 102.63 अरब डॉलर था।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल देश का व्यापार घाटा 2021-22 में 87.5 प्रतिशत बढ़कर 192.41 अरब डॉलर रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष में यह 102.63 अरब डॉलर था।

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में निर्यात रिकॉर्ड 417.81 अरब डॉलर रहा। जबकि आयात भी बढ़कर 610.41 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे व्यापार घाटा 192.41 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘भारत का वस्तुओं का आयात 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में 54.71 प्रतिशत बढ़कर 610.22 अरब डॉलर रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 में यह 394.44 अरब डॉलर था। वहीं 2019-20 के 474.71 अरब डॉलर के मुकाबले यह 28.55 प्रतिशत अधिक है।’’

इस साल मार्च महीने में व्यापार घाटा 18.69 अरब डॉलर रहा। पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में यह 192.41 अरब डॉलर था।

पहली बार, देश का एक महीने में निर्यात का आंकड़ा 40 अरब डॉलर के ऊपर यानी 40.38 अरब डॉलर रहा है। यह एक महीने पहले फरवरी के 35.26 अरब डॉलर के मुकाबले 14.53 प्रतिशत अधिक है।

यह मार्च, 2020 के 21.49 अरब डॉलर के मुकाबले 87.89 प्रतिशत अधिक है।

मंत्रालय के अनुसार, देश का वस्तुओं का आयात पिछले महीने 59.07 अरब डॉलर रहा, जो मार्च, 2021 के 48.90 अरब डॉलर से 20.79 प्रतिशत अधिक है। वहीं मार्च, 2020 के 31.47 अरब डॉलर के मुकाबले यह 87.68 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड