जरुरी जानकारी | देश का औद्योगिक उत्पादन नवंबर में 2.4 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का औद्योगिक उत्पादन नवंबर महीने में विनिर्माण क्षेत्र में नरमी आने से 2.4 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी समान महीने में यह 7.6 प्रतिशत बढ़ा था।

नयी दिल्ली, 12 जनवरी देश का औद्योगिक उत्पादन नवंबर महीने में विनिर्माण क्षेत्र में नरमी आने से 2.4 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी समान महीने में यह 7.6 प्रतिशत बढ़ा था।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापा जाने वाला कारखाना उत्पादन नवंबर 2023 में 2.4 प्रतिशत बढ़ गया।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी आंकड़े बताते हैं कि नवंबर, 2023 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 1.2 प्रतिशत बढ़ा जबकि खनन क्षेत्र का उत्पादन 6.8 प्रतिशत बढ़ गया।

वहीं आलोच्य अवधि में देश का बिजली उत्पादन 5.8 प्रतिशत बढ़ गया।

इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों (अप्रैल-नवंबर) में देश का औद्योगिक उत्पादन 6.4 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5.6 प्रतिशत बढ़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट