जरुरी जानकारी | देश का निर्यात नवंबर में 2.83 प्रतिशत घटकर 33.9 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का निर्यात इस साल नवंबर में 2.83 प्रतिशत घटकर 33.90 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। वहीं व्यापार घाटा कम होकर 20.58 अरब डॉलर रहा।

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर देश का निर्यात इस साल नवंबर में 2.83 प्रतिशत घटकर 33.90 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। वहीं व्यापार घाटा कम होकर 20.58 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में आयात भी 4.33 प्रतिशत घटकर 54.48 अरब डॉलर रह गया।

वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-नवंबर अवधि में संचयी रूप से देश का वस्तुओं का निर्यात 6.51 प्रतिशत घटकर 278.8 अरब डॉलर हो गया।

वहीं तेल आयात में गिरावट के कारण इस अवधि में आयात 8.67 प्रतिशत घटकर 445.15 अरब डॉलर रहा। अप्रैल-नवंबर में तेल आयात घटकर 113.65 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल समान अवधि में 139.29 अरब डॉलर था।

व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर, अप्रैल-नवंबर में 166.35 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 189.21 अरब डॉलर था।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वैश्विक स्तर पर चुनौतियों को देखते हुए भारत का निर्यात अच्छा रहा है।

चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-नवंबर अवधि में सभी प्रमुख निर्यात क्षेत्रों... पेट्रोलियम उत्पाद, रत्न व आभूषण, रसायन, वस्त्र तथा इंजीनियरिंग सामान में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

वहीं इलेक्ट्रॉनिक, लौह अयस्क और दवा क्षेत्रों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

इस दौरान सोने का आयात 21 प्रतिशत बढ़कर 32.93 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। अप्रैल-नवंबर में इलेक्ट्रॉनिक सामानों का आयात बढ़कर 57.83 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो पिछले साल समान अवधि में 51.89 अरब डॉलर था।

सोने का आयात नवंबर में 6.24 प्रतिशत बढ़कर 3.44 अरब डॉलर हो गया। हालांकि इस महीने तेल का आयात 8.47 प्रतिशत घटकर 14.93 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक व्यापार प्रभावित हो रहा है, लेकिन ‘‘हम भी निर्यात के मोर्चे पर डटे हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि कई देशों की जीडीपी वृद्धि ‘‘इतनी ऊंची नहीं है’’, ब्याज दर नरम नहीं हो रही है, वैश्विक संघर्ष बढ़ रहे हैं, इन मुद्दों के बावजूद, ‘‘हम अच्छा कर रहे हैं।’’

अक्टूबर में निर्यात 6.21 प्रतिशत बढ़ा था।

आंकड़ों के अनुसार, नवंबर के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 28.69 अरब डॉलर है, जबकि नवंबर 2022 में यह 26.93 अरब डॉलर था।

अप्रैल-नवंबर में निर्यात 220.66 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-नवंबर 2022 में यह 208.30 अरब अमेरिकी डॉलर था।

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का अनुमान है कि 2023 में वैश्विक व्यापार केवल 0.8 प्रतिशत बढ़ेगा।

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) की रिपोर्ट के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव तथा बदलते व्यापारिक तरीकों के बीच 2023 में वैश्विक व्यापार में करीब पांच प्रतिशत की कमी आने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर