देश की खबरें | देश को ऐसे विपक्ष की जरूरत है जो सत्तारूढ़ पार्टी से डरे नहीं: स्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को कहा कि देश को एक सच्चे विपक्ष की जरूरत है जो सत्तारूढ़ पार्टी से डरे नहीं।

कोलकाता, नौ मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को कहा कि देश को एक सच्चे विपक्ष की जरूरत है जो सत्तारूढ़ पार्टी से डरे नहीं।

स्वामी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को ऐसा व्यक्ति करार दिया जिसे “ब्लैकमेल” नहीं किया जा सकता और कहा कि बनर्जी को भारत का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

स्वामी ने यहां फिक्की द्वारा आयोजित एक संवाद सत्र में कहा, “मुझे लगता है कि देश को एक वास्तविक विपक्ष की जरूरत है जिसे सत्ता में बैठे लोगों द्वारा ब्लैकमेल नहीं किया जा सके।”

भाजपा नेता ने कहा, “मैं आज बहुत से लोगों को जानता हूं। वे मौजूदा सरकार के खिलाफ एक हद से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। क्योंकि उन्हें डर है कि प्रवर्तन निदेशालय या कोई और उनपर शिकंजा कस देगा। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।”

स्वामी ने कहा, “ममता बनर्जी को भारत की प्रधानमंत्री होना चाहिए। वह एक साहसी महिला हैं। देखिए कैसे उन्होंने वामपंथियों का मुकाबला किया....।”

यह पूछे जाने पर कि उस बैठक में बनर्जी और उनके बीच क्या बातचीत हुई, इसपर उन्होंने कहा कि इस बात पर चर्चा हुई कि 2024 कैसा होगा और उस समय अर्थव्यवस्था का क्या स्वरूप होगा।

टीएमसी प्रमुख का जिक्र करते हुए स्वामी ने कहा कि उन्हें "ब्लैकमेल करना असंभव" है।

आज के समय में देश की सबसे शक्तिशाली महिला के बारे में उनकी राय के बारे में पूछे जाने पर, पूर्व सांसद ने कहा, “एक समय था जब जयललिता हो सकती थीं; एक समय था जब मैं मायावती के बारे में ऐसा सोचता था। फिलहाल ...ममता बनर्जी। वह एकमात्र महिला नेता हैं, जिनके पास खड़े होने की हिम्मत है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\