देश की खबरें | नीलवंडे बांध की लागत आठ करोड़ रुपये से बढ़कर 5,177 करोड़ रुपये हुई: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को दावा किया कि अहमदनगर जिले में नीलवंडे बांध की लागत देरी के कारण आठ करोड़ रुपये से बढ़कर 5,177 करोड़ रुपये हो गई।

अहमदनगर, 31 मई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को दावा किया कि अहमदनगर जिले में नीलवंडे बांध की लागत देरी के कारण आठ करोड़ रुपये से बढ़कर 5,177 करोड़ रुपये हो गई।

फडणवीस परीक्षण के तौर पर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बोल रहे थे।

इसी समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि किसानों को इस परियोजना से पानी प्राप्त करने के लिए 53 साल तक इंतजार करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि यह अहमदनगर और नासिक जिलों के सूखे क्षेत्रों के लिए जीवन रेखा साबित होगा।

फडणवीस ने कहा, ‘‘नीलवंडे बांध का एक इतिहास है। परियोजना की शुरुआती लागत आठ करोड़ रुपये थी, लेकिन आज परियोजना की लागत 5,177 करोड़ रुपये है।”

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में (जब फडणवीस मुख्यमंत्री थे) परियोजना को 2,500 करोड़ रुपये की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी।

इस बीच, शिंदे ने आश्वासन दिया कि जिन किसानों की भूमि परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई है, उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\