ताजा खबरें | भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है: प्रधानमंत्री मोदी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये ‘मोदी की गारंटी’ है।

जयपुर, 11 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये ‘मोदी की गारंटी’ है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये आम चुनाव विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने का चुनाव है। वे करौली में कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

कच्चातिवु द्वीप विवाद की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा,‘‘कांग्रेस का ना सिर्फ इतिहास खतरनाक है, बल्कि कांग्रेस के इरादे भी खतरनाक हैं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने युवाओं की नौकरी में भी लूट के मौके तलाशे और यहां राजस्थान में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में ‘पेपर लीक’ उद्योग खड़ा हो गया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मोदी ने आपको गारंटी दी थी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आएगी और पेपर लीक माफिया जेल के भीतर दिखाई देंगे। आज मोदी की गारंटी पूरी हुई कि नहीं? आज राजस्थान ही नहीं पूरे देश में भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है।’’

उन्होंने कहा,‘‘इसलिए ‘इंडी’ गठबंधन के लोग मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। देश में क्या चल रहा है... एक तरफ मोदी है जो कहता है भ्रष्टाचार हटाओ। दूसरी तरफ वे लोग हैं जो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। ये सारे लोग जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए निकले हैं वे कान खोलकर सुन लें, मोदी को कितनी भी धमकियां दें... भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है।’’

राजस्थान की गत कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में वोट के लिए तुष्टिकरण का गन्दा खेल खेला।

उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेसी नेताओ ने तुष्टिकरण व भ्रष्टचार के लिए मंदिरों को गिराकर उनकी जमीन पर कब्जा किया। यहां (करौली में) रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थर बरसाए जाते थे। जिस राजस्थान के धौलपुर ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए पत्थर भेजे उसी राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता कैसी-कैसी बोल रहे हैं?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला