देश की खबरें | ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने संसद में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं ने संसद के शीतकालीन सत्र में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर बुधवार को चर्चा की।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं ने संसद के शीतकालीन सत्र में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर बुधवार को चर्चा की।

सूत्रों का कहना है कि इन दलों ने अदाणी समूह से जुड़े मामले, उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा, मणिपुर में हिंसा तथा कुछ अन्य मुद्दों को दोनों सदनों में उठाने का फैसला किया।

विपक्षी सदस्य दोनों सदनों में एक या दो दिनों के लिए संविधान पर चर्चा भी चाहते हैं।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कार्यालय में हुई ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों की बैठक में, खरगे के अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, द्रमुक नेता टी आर बालू, शिवसेना (उबाठा) के संजय राउत तथा कई अन्य नेता शामिल हुए।

विपक्षी दलों ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को भी अदाणी और संभल मामलों को उठाने का प्रयास किया था, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई थी।

कांग्रेस और सहयोगी दल अदाणी समूह के मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड