देश की खबरें | साजिशकर्ता की मां बोली,‘‘राजा रघुवंशी की अंत्येष्टि से लौटने के बाद बुरी तरह रोया था मेरा बेटा’’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के साथ मिलकर, उनकी हत्या की साजिश को अमली जामा पहनाने के आरोपी राज कुशवाह की मां ने मंगलवार को दावा किया कि उसका बेटा बेकसूर है और उसे इस मामले में फंसाया गया है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 10 जून इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के साथ मिलकर, उनकी हत्या की साजिश को अमली जामा पहनाने के आरोपी राज कुशवाह की मां ने मंगलवार को दावा किया कि उसका बेटा बेकसूर है और उसे इस मामले में फंसाया गया है।

बहुचर्चित वारदात के कथित साजिशकर्ता की मां ने यह भी कहा कि रघुवंशी की अंत्येष्टि से घर लौटने के बाद उसका बेटा बुरी तरह रोया था और उसने उसे ढाढ़स बंधाया था।

मेघालय पुलिस के मुताबिक] पूर्वोत्तर के इस सूबे में हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी सोनम (25) कथित रूप से शामिल थी जिसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) की मदद से वहां भाड़े के तीन हत्यारे बुलाए थे।

अधिकारियों ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने रविवार देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाह समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारों के जरिये पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई थी ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके।

सोनम का मायका इंदौर के गोविंद नगर खारचा इलाके में है। वह फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली सनमाइका शीट के कारोबार के पारिवारिक प्रतिष्ठान का काम-काज संभालती है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, राजा रघुवंशी हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी राज कुशवाह हालांकि 12वीं फेल है, लेकिन वह इस प्रतिष्ठान में बतौर लेखापाल काम करता है।

कुशवाह के कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं। उसका परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यह परिवार इंदौर में किराये के छोटे-से घर में रहता है जिसके बाहर इन दिनों मीडिया कर्मियों का जमघट लगा है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में कुशवाह की गिरफ्तारी के बाद से उसकी मां चुन्नी देवी का बुरा हाल है और उन्हें मीडिया कर्मियों के सामने लगातार रोते देखा जा सकता है। उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मेरा बेटा बेकसूर है। उसे फंसाया गया है। 20 साल का लड़का इतना बड़ा अपराध कैसे कर सकता है? मेरे पति के गुजर जाने के बाद वह हमारे घर में अकेला कमाने वाला है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है