देश की खबरें | दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने तक मुझे जेल में रखने की ‘साजिश’ विफल हुई : मनीष सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपने पदयात्रा अभियान के तहत पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और कहा कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद से दिल्ली विधानसभा चुनाव तक उन्हें जेल में रखने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘साजिश’ विफल हो गई।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपने पदयात्रा अभियान के तहत पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और कहा कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद से दिल्ली विधानसभा चुनाव तक उन्हें जेल में रखने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘साजिश’ विफल हो गई।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किसी भी पार्टी नेता का नाम लिये बिना कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसियों ने उनके और केजरीवाल के खिलाफ ऐसे मुकदमे दर्ज किए हैं, जो आतंकवादियों व मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ दर्ज किए जाते हैं।

सिसोदिया ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैं 17 महीने बाद पटपड़गंज के अपने भाइयों और बहनों के बीच आया हूं। उन्होंने (भाजपा ने) मुझे दिल्ली विधानसभा चुनाव तक किसी भी तरह फर्जी मामलों में जेल में रखने की कोशिश की, लेकिन बजरंगबली और राम जी के आशीर्वाद के कारण उनकी सभी साजिशें विफल हो गईं।”

उन्होंने कहा कि ‘आप’ संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर आएंगे।

लोगों ने सिसोदिया का माला पहनाकर स्वागत किया और कुछ महिलाओं ने उन्हें राखी भी बांधी।

सिसोदिया ने उनका हालचाल जाना और कहा कि अगर उन्हें कोई परेशानी हो तो वे उनसे संपर्क करें।

पटपड़गंज के ‘वेस्ट विनोद नगर’ इलाके में सिसोदिया ने लोगों से मुलाकात की तो आप कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, ‘‘मनीष सिसोदिया आ गए, केजरीवाल जी आएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान