खेल की खबरें | पाकिस्तान क्रिकेट की स्थिति बेहद दुखद: मियांदाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान में क्रिकेट के संचालन के तरीके पर दुख जताते हुए कहा है कि राष्ट्रीय टीम में लगातार नियुक्तियों और बदलावों ने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को हिला दिया है।

कराची, 23 जनवरी महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान में क्रिकेट के संचालन के तरीके पर दुख जताते हुए कहा है कि राष्ट्रीय टीम में लगातार नियुक्तियों और बदलावों ने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को हिला दिया है।

मियांदाद ने यहां सिंध प्रीमियर लीग के शुभारंभ के लिए आयोजित एक समारोह के दौरान मीडिया से कहा, ‘‘मैंने दुनिया में कहीं भी क्रिकेट प्रशासन वैसा नहीं देखा जैसा हम पाकिस्तान में देखते हैं और ये स्थिति बेहद दुखद है।’’

पाकिस्तान के लिए 124 टेस्ट खेलने वाले इस पूर्व कप्तान ने कहा कि हाल के दिनों में क्रिकेट प्रशासन का टीम और खिलाड़ियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है।

मियांदाद ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट में कहीं भी इतनी जल्दी-जल्दी नियुक्तियां और बदलाव किए जाते हैं और इसका मतलब केवल यह है कि हमारे क्रिकेट ढांचे में निरंतरता नहीं है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि खिलाड़ियों को आत्मविश्वास नहीं मिलता।’’

एकदिवसीय विश्व कप के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में एक बर फिर नियुक्तियों का दौर चला है। बाबर आजम को सभी प्रारूपों की कप्तानी से हटाने के बाद शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद को क्रमशः टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है।

मोहम्मद हफीज को भी भारत में विश्व कप के बाद क्रिकेट निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड