Odisha Vurn Victim Health Update: ओडिशा में जलाई गई 15 वर्षीय लड़की को एयरलिफ्ट कर दिल्ली AIIMS लाया गया, हालत नाजुक

ओडिशा के पुरी जिले में तीन बदमाशों द्वारा आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की को रविवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी

AIIMS

Odisha Vurn Victim Health Update: ओडिशा के पुरी जिले में तीन बदमाशों द्वारा आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की को रविवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इसके पहले पीड़िता का इलाज भुवनेश्वर स्थित एम्स में किया जा रहा था. करीब 75 प्रतिशत झुलस चुकी लड़की को भुवनेश्वर से वायु मार्ग से दिल्ली लाया गया और शाम 4.20 बजे यहां एम्स में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने एक बयान में यह जानकारी दी.

पीड़िता की हालत नाजुक

दिल्ली स्थित एम्स ने एक बयान में कहा, ‘‘वह वर्तमान में बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती है. उसकी हालत गंभीर है और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, चिकित्सकों की एक टीम लड़की की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही है. इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि वह शनिवार को पुरी के बलांग इलाके में हुई इस घटना से बहुत दुखी हैं. यह भी पढ़े: Odisha Horror: ओडिशा के पुरी जिले में अज्ञात बदमाश नाबालिग को जबरन नदी के किनारे ले गए और पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया, जांच के लिए SIT गठित

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पीड़िता को सर्वोत्तम उपचार के लिए दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया है. राज्य सरकार इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करेगी। मैं भगवान जगन्नाथ से लड़की के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जगमोहन मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता को भुवनेश्वर स्थित एम्स से बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक ले जाने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था और इसके लिए पुलिस की एक टुकड़ी तैनात की गई थी.

ग्रीन कॉरिडोर एक विशेष मार्ग को संदर्भित करता है जिसे प्रत्यारोपण के लिए अंगों को ले जाने या गंभीर रूप से बीमार रोगियों को कम से कम समय में उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तैयार किया जाता है भुवनेश्वर के डीसीपी (यातायात) तपन कुमार मोहंती ने कहा कि मरीज को एक समर्पित मेडिकल टीम के साथ उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस में ले जाया गया। एम्बुलेंस वह 10 से 12 मिनट में भुवनेश्वर के एम्स से हवाई अड्डे तक पहुंच गई.

हवाई अड्डे पर उसे राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने वाली एक एयर एम्बुलेंस में ले जाया गया.

भुवनेश्वर स्थित एम्स के कार्यकारी निदेशक आशुतोष बिस्वास ने पीड़िता के रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘मरीज की हालत स्थिर है और उसका रक्तचाप, जो कल कम था, अब सुधर गया है. उसे स्थानांतरित करना सुरक्षित है.

BJD ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

इस बीच विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) नेताओं और समर्थकों ने बलंगा पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. पार्टी के झंडे, पोस्टर और बैनर लिए बीजद कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने तक मार्च किया और इमारत का घेराव करने की कोशिश करते हुए पुलिसकर्मियों से हाथापाई की.

बीजद नेता और पूर्व मंत्री तुकुनी साहू ने कहा, ‘‘इस बर्बर घटना को 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन दोषियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है उन्होंने आरोप लगाया कि ओडिशा में लड़कियों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं एक के बाद एक हो रही हैं क्योंकि सरकार उनकी सुरक्षा करने में विफल रही है.

बीजू जनता दल (बीजद) के एक अन्य नेता प्रदीप कुमार माझी ने कहा, ‘‘हम लड़की की हत्या की कोशिश करने वालों के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस थाने पहुंचे थे.  पुलिस को अब भी कोई जानकारी नहीं है.इसी तरह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने कहा, ‘‘लगातार हो रही घटनाएं - पहले बालासोर और अब बलंगा - दर्शाती हैं कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। राज्य में महिलाएं और लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं.

जेना ने आरोप लगाया कि पिछली घटना उपमुख्यमंत्री पी.परिदा के गृह क्षेत्र में हुई थी, लेकिन वह अभी तक पीड़िता या उसके परिवार से मिलने नहीं पहुंचीं हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अपनी जांच जारी रखने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

भाजपा नेता समीर रंजन दास ने कहा कि घटना की पुलिस जांच जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दास ने कहा कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया है और सभी को उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करनी चाहिए. प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि शनिवार को तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने किशोरी को रोक लिया, उसे बलंगा थाना क्षेत्र के बयाबर गांव के पास भार्गवी नदी के किनारे जबरन ले गए, उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी.

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और उसे पिपिली सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे भुवनेश्वर स्थित एम्स भेज दिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि लड़की की मां ने बलंगा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और उसके पिता एक मोटर गैराज में काम करते हैं.  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले के संबंध में उनसे पूछताछ कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू