देश की खबरें | कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों की दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों की दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 1 और 2 जुलाई को हुई बैठक में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शैल जैन, मधु जैन और विनोद कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दी।

कॉलेजियम ने 10 न्यायिक अधिकारियों की पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

इन न्यायिक अधिकारियों के नाम वीरेंद्र अग्रवाल, मंदीप पन्नू, प्रमोद गोयल, शालिनी सिंह नागपाल, अमरिंदर सिंह ग्रेवाल, सुभाष मेहला, सूर्य प्रताप सिंह, रूपिंदरजीत चहल, आराधना साहनी और यशवीर सिंह राठौर हैं।

कॉलेजियम ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में चार वकीलों के नामों को भी मंजूरी दी है। इन वकीलों में गौसे मीरा मोहिउद्दीन, चलपति राव सुड्डाला, वक्ति रामकृष्ण रेड्डी और गादी प्रवीण कुमार शामिल हैं।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की सदस्यता वाले कॉलेजियम ने एक न्यायिक अधिकारी और एक अधिवक्ता की राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति को भी मंजूरी दी।

बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया है, “उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने दो जुलाई, 2025 को हुई अपनी बैठक में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अधिवक्ता तुहिन कुमार गेडेला की नियुक्त के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान