देश की खबरें | कॉलेजियम ने 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों की स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीशों के रूप में 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीशों के रूप में 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने सात अक्टूबर को हुई अपनी बैठक में यह निर्णय लिया और शुक्रवार को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर प्रस्ताव अपलोड किया गया।

जिन अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी दी गई है, उनमें न्यायमूर्ति सुवीर सहगल, अलका सरीन, जसगुरप्रीत सिंह पुरी, अशोक कुमार वर्मा, संत प्रकाश, मीनाक्षी मेहता, करमजीत सिंह, विवेक पुरी, अर्चना पुरी और राजेश भारद्वाज शामिल हैं।

एक अन्य निर्णय में कॉलेजियम ने छह अक्टूबर को हुई बैठक में कर्नाटक उच्च न्यायालय में चार अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्वीकृत किये गये नामों में अनंत रामनाथ हेगड़े, सी मोनप्पा पूनाचा, सिद्धैया रचैया, और कन्ननकुझिल श्रीधरन हेमलेखा शामिल हैं।

कॉलेजियम ने अधिवक्ता जे सत्य नारायण प्रसाद को मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में और अधिवक्ता मनु खरे को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

न्यायमूर्ति रमण के अलावा न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर तीन सदस्यीय कॉलेजियम का हिस्सा हैं जो उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के संबंध में निर्णय लेता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू