देश की खबरें | कश्मीर घाटी में इस मौसम की सबसे ठंडी रात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घाटी के अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे जाने के कारण श्रीनगर शहर और कश्मीर के अन्य इलाकों में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 28 नवंबर घाटी के अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे जाने के कारण श्रीनगर शहर और कश्मीर के अन्य इलाकों में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछली रात शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस था।

हालांकि, रात का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान रहा।

पहलगाम पर्यटक रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस रहा जो घाटी का सबसे ठंडा मौसम केंद्र है। रिजॉर्ट में यह मौसम की सबसे ठंडी रात भी रही।

प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में एकमात्र मौसम केंद्र कोकरनाग घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार शाम तक मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा, जिसके बाद एक दिसंबर तक ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

दो दिसंबर से दो दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

मौसम कार्यालय ने बताया कि चार-छह दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है, जिसके बाद सात दिसंबर से दो दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी संभव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\