खेल की खबरें | कोच के पास पिच को देखने का पूरा अधिकार , ओवल के क्यूरेटर से गंभीर की झड़प पर गिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान शुभमन गिल ने ओवल के मुख्य क्यूरेटर ली फोर्टिस से तीखी बहस के बाद गौतम गंभीर का बचाव करते हुए कहा कि भारतीय कोच को पिच का मुआयना करने का पूरा अधिकार था ।

लंदन, 30 जुलाई कप्तान शुभमन गिल ने ओवल के मुख्य क्यूरेटर ली फोर्टिस से तीखी बहस के बाद गौतम गंभीर का बचाव करते हुए कहा कि भारतीय कोच को पिच का मुआयना करने का पूरा अधिकार था ।

भारत के अभ्यास सत्र के दौरान मंगलवार को फोर्टिस ने भारतीय कोचिंग स्टाफ को मुख्य पिच से ढाई मीटर दूर रहने के लिये कहा जबकि उन्होंने जॉगर्स और रबर स्पाइक वाले जूते पहन रखे थे ।

गंभीर को यह बोलते सुना गया ,‘‘ तुम्हें हम में से किसी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि क्या करना है । तु्म्हे इसका अधिकार नहीं है । तुम बस एक मैदानकर्मी हो, और कुछ नहीं ।’’

गिल से पांचवें और आखिरी टेस्ट से पहले जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ,‘‘ जो कल हुआ, वह गैर जरूरी था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कोच को विकेट देखने का पूरा अधिकार है । समझ में नहीं आया कि क्यूरेटर इसकी अनुमति क्यो नहीं देगा । अगर आपने रबर के स्पाइक्स पहन रखे हैं या नंगे पैर हैं तो दिक्कत नहीं होनी चाहिये । पता नहीं उन्होंने क्यो रोका । पिछले चार मैचों में तो ऐसा कोई मसला नहीं हुआ था ।’’

उसी दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और कार्यवाहक कप्तान ओली पोप को मुख्य पिच पर खड़े देखा गया जब वे बल्लेबाजी का छद्म अभ्यास कर रहे थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू