विदेश की खबरें | इजराइल के हमास और हिज्बुल्ला के साथ संघर्षविराम पर फिर छाए संकट के बादल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लेबनान सरकार ने इस पर नाराजगी जताई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लेबनान सरकार ने इस पर नाराजगी जताई है।

वहीं गाजा में भी संघर्षविराम को लेकर अनिश्चितता बन गई है क्योंकि इजराइल और अमेरिका ने संघर्षविराम को जारी रखने अथवा इसे समाप्त करने के बारे में विरोधाभासी बातें कहीं हैं। हमास के साथ इजराइल के युद्ध के 500 दिन पूरे हो चुके हैं।

इजराइली सेना को समझौते के तहत दक्षिणी लेबनान के बफर ज़ोन से हटना था और इस बफर जोन की निगरानी लेबनानी सेना और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को करनी थी।

इजराइली सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने कहा कि इजराइल ‘‘सही एवं क्रमिक तरीके से तथा इस बात को ध्यान में रखते हुए कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा बनी रहे, वापसी के लिए प्रतिबद्ध है।’’

वहीं लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने कहा कि संघर्षविराम का सम्मान किया जाना चाहिए और "इजराइली दुश्मन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।'' हिज्बुल्ला के नेता नईम कासिम ने रविवार को कहा था कि मंगलवार के बाद किसी भी तरह के विलंब का कोई बहाना नहीं चलेगा।

हमास ने सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला किया था और इस हमले के अगले दिन ही हिज्बुल्ला ने इजराइल में रॉकेट, ड्रोन और मिसाइलें दागनी शुरू कर दीं थीं। इजराइल-हिज्बुल्ला संघर्ष सितंबर में पूरी तरह से युद्ध में बदल गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी