देश की खबरें | जयपुर नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारी ने आत्महत्या की: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर में नगर निगम कार्यालय के हॉल में एक सफाई कर्मचारी ने बृहस्पतिवार शाम को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 25 अप्रैल जयपुर में नगर निगम कार्यालय के हॉल में एक सफाई कर्मचारी ने बृहस्पतिवार शाम को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

माणक चौक के थानाधिकारी गुरभूपेंद्र सिंह ने बताया कि श्याम नामक व्यक्ति जयपुर हेरिटेज नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी था, उसने निगम के हॉल में लगे पंखे से कथित तौर पर फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि शाम को जब एक कर्मचारी हॉल बंद करने गया और उसने श्याम को फंदे पर लटका हुआ पाया।

सिंह ने कहा कि पुलिस ने हॉल की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने आत्महत्या के लिए अधिशासी अभियंता योगेश कुमावत को जिम्मेदार ठहराया और परेशान करने का आरोप लगाया है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी अभियंता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज