जरुरी जानकारी | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों पर विशेष योजना की शुरू;30,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने राज्य में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश जुटाने और 60,000 नौकरियां सृजित करने के उद्देश्य से बुधवार को यहां ‘तमिलनाडु इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना’ की शुरुआत की।

चेन्नई, 30 अप्रैल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने राज्य में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश जुटाने और 60,000 नौकरियां सृजित करने के उद्देश्य से बुधवार को यहां ‘तमिलनाडु इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना’ की शुरुआत की।

राज्य सरकार की इस विशेष पहल से राज्य में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

तमिलनाडु ने इससे पहले मूल्यवर्धित विनिर्माण को और बढ़ावा देने तथा सेमीकंडक्टर उप-क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने के लिए ‘सेमीकंडक्टर व उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स नीति 2024’ शुरू की थी। इस नीति ने इलेक्ट्रॉनिक सामान के उत्पादन में तमिलनाडु को अग्रणी बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

बुधवार को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण परिवेश को मजबूत करने के इन प्रयासों को जारी रखते हुए मुख्यमंत्री ने अब इलेक्ट्रॉनिक घटक विनिर्माण पर केंद्रित इस विशेष योजना की शुरुआत की है।’’

इसमें कहा गया, ‘तमिलनाडु इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना’ केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना के तहत लाभान्वित होने वाली कंपनियों को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करेगी।

इस योजना के जरिये सरकार केंद्र की योजना के तहत घोषित सब्सिडी से मेल खाते प्रोत्साहन प्रदान करेगी।

तमिलनाडु ने इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में भारतीय राज्यों में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसने वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 14.65 अरब अमेरिकी डॉलर हासिल किए और इस मुकाम तक पहुंचने वाला पहला राज्य बन गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त