देश की खबरें | सिक्किम के मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को तिब्ब्त के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

गंगटोक, छह जुलाई सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को तिब्ब्त के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

उन्होंने दलाई लामा से आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी मांगा।

तमांग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गहरी श्रद्धा और विनम्रता के साथ, मैं सिक्किम के लोगों की ओर से 14वें दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’’

उन्होंने तिब्बती आध्यात्मिक नेता को शांति, करुणा और ज्ञान का प्रतीक बताया।

तमांग ने कहा, ‘‘दलाई लामा की सौम्य शक्ति, विनम्रता और करुणा के मार्ग के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने धर्म, राष्ट्रीयता और संस्कृति की सीमाओं को पार करते हुए दुनिया भर में अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि दलाई लामा ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से दयालुता का संदेश फैलाया है और मानवता की भावना के माध्यम से लाखों लोगों को जागृत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्किम के लोग प्रेम और समझ के सार्वभौमिक संदेश को बढ़ावा देने के लिए दलाई लामा के समर्पण से गहराई से प्रेरित हैं, जो मानव दया का सच्चा धर्म है।

तमांग ने कहा, ‘‘इस शुभ अवसर पर मैं दलाई लामा की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर आध्यात्मिक मार्गदर्शन की कामना करता हूं।’’

उन्होंने आशा व्यक्त की कि दलाई लामा अपनी उपस्थिति से मानवता को मार्ग दिखाते रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए शांति, करुणा और आशा का आशीर्वाद देते रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड