खेल की खबरें | मेघालय के मुख्यमंत्री ने 134वें डूरंड कप की ट्रॉफी का अनावरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने बुधवार को यहां राज्य सम्मेलन केंद्र में एक समारोह में 134वें इंडियन ऑयल डूरंड कप 2025 की ट्रॉफी का अनावरण किया जिसके साथ ही राज्य में इस फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी के ‘रोड शो’ की आधिकारिक शुरुआत हुई।

शिलांग, नौ जुलाई मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने बुधवार को यहां राज्य सम्मेलन केंद्र में एक समारोह में 134वें इंडियन ऑयल डूरंड कप 2025 की ट्रॉफी का अनावरण किया जिसके साथ ही राज्य में इस फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी के ‘रोड शो’ की आधिकारिक शुरुआत हुई।

इसके साथ ही दुनिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक के लिए मंच तैयार हो गया है।

ट्रॉफी ‘रोड शो’ शिलांग, नोंगस्टोइन और तुरा में आयोजित किया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ऐतिहासिक ट्रॉफियों को करीब से देखने का दुर्लभ अवसर मिलेगा।

इस वर्ष मेघालय की तीन टीमें डूरंड कप में भाग लेंगी जिनमें शिलांग लाजोंग एफसी, रिन्तिह स्पोर्ट्स क्लब और मेघालय पुलिस फुटबॉल टीम शामिल हैं।

इन टीमों की भागीदारी स्थानीय फुटबॉल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर घरेलू प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों को दर्शाती है।

इस समारोह में खेल मंत्री शकलियार वारजरी, कई वरिष्ठ सैन्य और राज्य अधिकारी भी शामिल हुए।

संगमा ने कहा, ‘‘मैं भारतीय सशस्त्र बलों को शिलांग को एक बार फिर मेजबान स्थलों में से एक के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद देता हूं। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल सहित आठ मैच जेएन खेल परिसर में खेले जाएंगे। पिछले साल हमारा यह आयोजन यादगार रहा था और इस साल और भी बेहतर होने की उम्मीद है, विशेषकर अधिक स्थानीय टीमों के भाग लेने से।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त