देश की खबरें | दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बजट पेश करने से पहले कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अपनी सरकार का पहला बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मंगलवार को यहां कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि शहर ‘राम राज्य’ का साक्षी बनेगा।

नयी दिल्ली, 25 मार्च दिल्ली में अपनी सरकार का पहला बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मंगलवार को यहां कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि शहर ‘राम राज्य’ का साक्षी बनेगा।

वित्त विभाग का कार्यभार संभाल रहीं रेखा गुप्ता मंगलवार को विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेंगी।

कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिरसा ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि बजट ‘‘ऐतिहासिक’’ होगा।

मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री आशीष सूद, प्रवेश वर्मा, पंकज सिंह और रविंदर इंद्राज भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा, ‘‘बजरंग बली दिल्ली के लिए सर्वश्रेष्ठ करेंगे। दिल्ली का विकास होगा और राम राज्य आएगा।’’

दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा सरकार का यह पहला बजट होगा। इसमें यमुना की सफाई, बुनियादी ढांचा विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने जैसे वादों को लागू करने के लिए धन उपलब्ध कराए जाने जैसी चीजों के शामिल होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड