देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अमरावती के भूमिपूजन समारोह के लिए उसके किसानों को आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ग्रीनफील्ड राजधानी शहर अमरावती के निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों को दो मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में होने वाले भूमिपूजन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

अमरावती, 29 अप्रैल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ग्रीनफील्ड राजधानी शहर अमरावती के निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों को दो मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में होने वाले भूमिपूजन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को गुंटूर जिले में अपने उंडावल्ली आवास पर किसानों से मुलाकात की। उन्होंने राजधानी क्षेत्र के किसानों को अमरावती निर्माण कार्यों को फिर से शुरू करने के समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि यह केवल किसानों के बलिदान के कारण है कि आज एक विश्व स्तरीय राजधानी का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग किसानों की सद्भावना को हमेशा याद रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ बातचीत करते हुए उनसे ग्रीनफील्ड राजधानी शहर से संबंधित सभी कार्यक्रमों और गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

इसके अलावा, तेदेपा प्रमुख ने कहा कि अमरावती में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और एक क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा, "किसी भी अधिग्रहण को इन विकास कार्यों की जरूरतों के अनुसार किया जाएगा और यह उन किसानों की इच्छाओं या हितों के खिलाफ नहीं होगा, जिन्होंने स्वेच्छा से अपनी ज़मीनें राजधानी के लिए दी हैं।"

नायडू ने कहा कि कृष्णा नदी पर और अधिक पुल बनाए जाएंगे, आंतरिक और बाहरी रिंग रोड विकसित किए जाएंगे, जिससे अन्य क्षेत्रों से संपर्क बढ़ेगा।

नायडू ने कहा कि राजधानी का विस्तार होगा, जिससे बड़ी कंपनियां और निवेश आकर्षित होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड