विदेश की खबरें | बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार ने इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार और छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक नाहिद इस्लाम ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जुलाई में हुए विद्रोह में शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा एक नयी राजनीतिक पार्टी शुरू करने से पहले यह कदम उठाया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, 25 फरवरी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार और छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक नाहिद इस्लाम ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जुलाई में हुए विद्रोह में शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा एक नयी राजनीतिक पार्टी शुरू करने से पहले यह कदम उठाया है।

इस्लाम ने मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को अपना त्यागपत्र सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, “देश में मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक नई राजनीतिक ताकत का उदय आवश्यक है। मैंने जनांदोलन को मजबूत करने के लिए सड़कों पर बने रहने के वास्ते सलाहकार परिषद से इस्तीफा दे दिया है।”

शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को उखाड़ फेंकने वाले जुलाई विद्रोह के प्रमुख समन्वयकों में से एक, नाहिद ने कहा कि सरकार में बने रहने की तुलना में सड़क पर उनकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण प्रतीत होती है।

उन्होंने कहा कि वह लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए लोगों की आकांक्षाओं के लिए काम करना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया। वह प्रभावी रूप से सूचना एवं प्रसारण तथा डाक एवं दूरसंचार के दो विभागों वाले मंत्री थे।

पिछले साल पांच अगस्त को छात्र आंदोलन ने बड़े पैमाने पर विद्रोह का नेतृत्व किया था, जिसने लंबे समय से प्रधानमंत्री रही शेख हसीना की सरकार को गिरा दिया था। तीन दिन बाद, यूनुस ने अंतरिम सरकार की कमान संभाली।

इस्लाम आंदोलन के तीन प्रतिनिधियों में से एक थे, जिन्हें सलाहकार परिषद में शामिल किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट