देश की खबरें | केंद्र सरकार जवाब दे कि संघर्षविराम क्यों हुआ : सपा विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इकबाल महमूद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार यह जवाब दे कि संघर्षविराम क्यों हुआ?

संभल (उप्र), 23 मई संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इकबाल महमूद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार यह जवाब दे कि संघर्षविराम क्यों हुआ?

सपा विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री इकबाल महमूद ने बृहस्पतिवार शाम पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 नागरिकों की हत्या के बाद भारतीय सेना की कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘'हमारी सेना ने अपनी वीरता दिखाते हुए पाकिस्तान के अंदर तक मार किया और उस समय यह लग रहा था कि आज या कल में कश्मीर जो हमारा है वह हमें मिलने जा रहा है और पाकिस्तान कई टुकड़ों में विभाजित होने जा रहा है।’’

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘फिर क्या कारण था कि बगैर किसी सूचना के एकदम से यह संघर्षविराम हो गया? पाकिस्तान की तरफ से पेशकश आई और आपने फौरन मान ली, जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहा कि उन्होंने संघर्षविराम कराया है।’’

महसूद ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने कहा कि उनका (ट्रंप) कोई हस्तक्षेप नहीं है तो फिर वह बताते क्यों नहीं, किसकी वजह से और क्यों यह संघर्षविराम हुआ, देश की जनता सवाल पूछती है।’’

सपा विधायक ने कहा, ‘‘आज देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यात्रा निकाल रही है, क्या यह चुनाव का मुद्दा है? प्रधानमंत्री जी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहलगाम घटना को एक महीना हो गया और यह सवाल अब भी बाकी है कि जिन लोगों ने वहां पर हत्याएं की थीं उनमें से दो या तीन लोग गिरफ्तार या मारे गए हैं तो बाकी कहां है?’’

सपा नेता ने कहा, ‘‘अगर वह बॉर्डर पार करके अपने मुल्क चले गए तो हमारा खुफिया तंत्र क्या कर रहा था? और अगर वे यहां है तो हमारी सरकार या हमारा खुफिया तंत्र क्या कर रहा है?’’

उन्होंने कहा कि भारतीय संसद का प्रतिनिधिमंडल 25 से 30 मुल्कों में जा रहा है, जबकि यहां हर सांसद कह रहा है कि आप संसद का सत्र बुलाएं और घटनाक्रम पर जानकारी दें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड