देश की खबरें | राजस्थान को आईटी हब बनाने का प्रयास कर रही है केन्द्र सरकार: वैष्णव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान को देश का पहला आई टी हब बनाने का प्रयास कर रही है लेकिन यह राज्‍य सरकार के सहयोग से ही संभव है।

जयपुर, 13 अप्रैल केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान को देश का पहला आई टी हब बनाने का प्रयास कर रही है लेकिन यह राज्‍य सरकार के सहयोग से ही संभव है।

वैष्णव यहां सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) की इनक्‍यूबेशन सुविधा के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'राजस्थान को देश का प्रथम आई टी हब बनाने के लिए केन्द्र सरकार प्रयासरत है लेकिन हम इस पायदान तक तभी पहुंच सकते है जब राज्य सरकार भी इसमें सहयोग करे।'

राज्य में आईटी / आईटीईएस उद्योग एवं उद्यमिता की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए एसटीपीआई द्वारा जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक 20000 वर्ग फुट क्षेत्रफल की एक इनक्यूबेशन फैसिलिटी स्थापित की गयी है।

एक बयान के अनुसार वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्टार्ट अप संस्कृति को बढावा देने मे जो अविश्वनीय काम किया है उसी की बदौलत स्टार्ट अप की संख्या पिछले नौ साल में बढ़कर 90000 हो गयी है।

उन्‍होंने कहा कि यह नवस्‍थापित केंद्र राजस्थान के युवाओं के जोश एवं दक्षता को नई दिशा देने के लिए उपयोगी साबित होगी।

इससे पहले वैष्‍णव ने राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत जयपुर में आयेाजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसमें उन्‍होंने कहा क‍ि सभी को ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ का मूलमंत्र अपनाना चाहिए।

पृथ्‍वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\