देश की खबरें | केंद्र को 14 फरवरी की बैठक में किसानों के मुद्दे सुलझाने चाहिए : पंधेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र को शुक्रवार की बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों के मुद्दों का समाधान करना चाहिए।

चंडीगढ़, 13 फरवरी किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र को शुक्रवार की बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों के मुद्दों का समाधान करना चाहिए।

केंद्र और आंदोलनकारी किसानों के बीच पिछले साल फरवरी में हुई चार दौर की बैठकों के बाद शुक्रवार को यह बैठक होने वाली है।

पंधेर ने शंभू सीमा पर संवाददाताओं से बात की, जहां किसानों के विरोध प्रदर्शन के एक साल पूरा होने पर किसान महापंचायत आयोजित की गई थी।

उन्होंने कहा कि वे बैठक में किसानों की मुद्दों के समाधान करने की दिशा में केंद्र को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों की मांगों को रखने के लिए बैठक में भाग लेने की पूरी कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि डल्लेवाल इस बैठक में शामिल होने का प्रयास करेंगे लेकिन वह ठीक नहीं हैं। कोहाड़ ने कहा, ‘‘केंद्र के समक्ष किसानों की मांगों को रखने के लिये डल्लेवाल बैठक में शामिल होना चाहते हैं।’’

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी दिये जाने समेत किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में खनौरी सीमा पर पिछले साल 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\