देश की खबरें | केंद्र ने पुडुचेरी में भाजपा के तीन सदस्यों को विधायक मनोनीत करने की अधिसूचना जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर पुडुचेरी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के तीन सदस्यों को विधायक के रूप में मनोनीत करने को मंजूरी दे दी।

पुडुचेरी, 11 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर पुडुचेरी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के तीन सदस्यों को विधायक के रूप में मनोनीत करने को मंजूरी दे दी।

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार राज द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र ने थीपैंथन, जी एन एस राजशेखरन और वी सेल्वम को पुडुचेरी विधानसभा के विधायक के रूप में मनोनीत किया है।

इन लोगों को केंद्र शासित प्रदेश सरकार अधिनियम, 1963 की धारा तीन की उपधारा (तीन) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत मनोनीत किया गया है।

भाजपा इस केंद्र शासित प्रदेश में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व वाली सरकार में गठबंधन सहयोगी है।

अधिसूचना पुडुचेरी के राज्य राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी।

मनोनीत विधायकों के पद भाजपा के तीन पूर्व विधायकों के 27 जून को पार्टी कार्यों में शामिल होने के लिए पद छोड़ देने के बाद रिक्त हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट