देश की खबरें | नरबलि का मामला : शवों का पोस्टमार्टम पूरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के पतनमथिट्टा जिले के एलंथूर में नरबलि मामले की जांच के तहत 11 अक्टूबर को जमीन खोदकर निकाले गए दो महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कोट्टायम (केरल), 13 अक्टूबर केरल के पतनमथिट्टा जिले के एलंथूर में नरबलि मामले की जांच के तहत 11 अक्टूबर को जमीन खोदकर निकाले गए दो महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पोस्टमॉर्टम बुधवार को कोट्टायम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुरू हुआ, जहां शवों के अवशेष को एलंथूर से लाया गया था। सूत्रों ने कहा कि मृतकों में से एक रोसलिन का केवल कंकाल ही मिला जबकि दूसरी पीड़िता पद्मा का शव 56 टुकड़ों में मिला था।

सूत्रों ने कहा, ‘‘रोसलिन का पोस्टमार्टम बुधवार को ही पूरा हो गया था। पद्मा के शव का पोस्टमार्टम आज पूरा हो गया। पोस्टमार्टम से पहले पुष्टि की गई कि दोनों शव महिलाओं के थे। पोस्टमार्टम में देरी हुई क्योंकि शव सड़ चुके थे।’’

अदूर के राजस्व खंड अधिकारी (आरडीओ) ने पोस्टमार्टम के बाद प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूरी कीं और शवों को शवघर में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, डीएनए टेस्ट के नतीजे आने के बाद ही शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। यह पता चला है कि चोटों की प्रकृति और मृतकों के आंतरिक अंगों के विवरण सहित पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही विशेष जांच दल को सौंपी जाएगी।

यहां की एक स्थानीय अदालत में दायर पुलिस हिरासत रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं को भीषण यातनाएं दी गईं। केरल की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को नरबलि मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी (52), मसाज थेरेपिस्ट भागवल सिंह (68) और उसकी पत्नी लैला (59) को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

हिरासत रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘आरोपी ने सिंह और उसकी पत्नी लैला के लिए देवी को प्रसन्न कर उनके जीवन में समृद्धि लाने के इरादे से नरबलि की साजिश रची।’’

बुधवार को पतनमथिट्टा के एलंथूर गांव में खुदाई कर दोनों महिलाओं के शव के टुकड़े बाहर निकाले गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू