देश की खबरें | उप्र के फिरोजाबाद में श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई, दो महिलाओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

फिरोजाबाद (उप्र), 14 फरवरी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें आगरा भेज दिया गया है।

दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कार चालक को अचानक झपकी आ गई जिससे वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई। उन्होंने बताया कि हादसे के पीड़ित दिल्ली के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि रिश्तेदारों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सुरेंद्र कॉलोनी बुराड़ी, संत नगर निवासी सुमित का परिवार कार से प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए गया था। बृहस्पतिवार की शाम परिवार दिल्ली के लिए लौट रहा था। शाम को उनकी गाड़ी मटसेना थाना क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे से जब गुजर रही थी तभी अचानक चालक को झपकी आ गई और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई।

एसपी ने बताया कि इसके बाद कार पलट गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया, जिनके नाम आशा देवी और मीरा देवी हैं।

हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें आगरा भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी