देश की खबरें | बलिया में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बलिया, (उप्र) 22 फरवरी बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र में कैथौली गांव के समीप शुक्रवार रात गाजीपुर से लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे उसमें सवार सभी सात लोग घायल हो गए।

बांसडीह थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय सिंह ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय गोंड (35) को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बाद में अन्य छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कुबेर शाह (38) की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग गाजीपुर जिले में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड