देश की खबरें | कार ने घर के बाहर बैठे एक परिवार के लोगों को टक्कर मारी, तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में भगवानपुर के रघुनाथपुर टोला में एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठे एक परिवार के सदस्यों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गोरखपुर (उप्र), 26 अप्रैल गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में भगवानपुर के रघुनाथपुर टोला में एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठे एक परिवार के सदस्यों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात परिवार के लोग रात करीब साढ़े 10 बजे खाना खाकर अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही एक कार ने नियंत्रण खो दिया और उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार एक चारपाई पर जा चढ़ी जिसपर परिवार के लोग बैठे थे। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और देखा कि कार से चार लोग भागने की कोशिश कर रहे थे। वे उनमें से एक को पकड़ने में कामयाब रहे, जिसने खुद को एक शादी समारोह के लिए किराए पर लिया गया फोटोग्राफर बताया।तीन अन्य भागने में सफल रहे।

पुलिस ने कार से शराब की बोतलें और गिलास बरामद किए हैं, जिससे पता चलता है कि सवार शराब के नशे में थे। वाहन को जब्त कर लिया गया है और जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सईदा खातून (45), उनकी बेटी सूफिया (16) और राबिया खातून (32) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक घायलों में सईदा का बेटा बदरे आलम, हकीमुद्दीन की पत्नी मरियम (50), उनका बेटा जुबेर (14) और पोता निहाल (5) शामिल हैं। कार की चपेट में आये लोगों को को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां सईदा और सूफिया को मृत घोषित कर दिया गया। राबिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिनव त्यागी ने पुष्टि की कि कार दुर्घटना में शामिल थी। उनके अनुसार वाहन गोरखपुर के झुंगिया बाजार निवासी सुशीला देवी के नाम पर पंजीकृत है।

त्यागी ने कहा कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट