देश की खबरें | गुजरात में पुल ढहने के बाद लापता हुए व्यक्ति की तलाश में अभियान फिर शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी में पुल ढहने की घटना के बाद लापता हुए व्यक्ति की तलाश में लगातार चौथे दिन शनिवार को अभियान फिर से शुरू किया गया।

वडोदरा, 12 जुलाई गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी में पुल ढहने की घटना के बाद लापता हुए व्यक्ति की तलाश में लगातार चौथे दिन शनिवार को अभियान फिर से शुरू किया गया।

इस त्रासदी में अबतक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को नदी से एक और शव बरामद हुआ और एक घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

वडोदरा के जिलाधिकारी अनिल धमेलिया ने बताया कि एक और व्यक्ति अब भी लापता है और उसे ढूंढने के प्रयास शनिवार को फिर से शुरू कर दिए गए।

बुधवार सुबह गंभीरा गांव के पास चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए थे। यह पुल आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शनिवार के अभियान का एक और लक्ष्य नदी में गिरे मुख्य स्लैब को हटाना है।

धमेलिया ने कहा, ‘‘अभियान के अगले चरण (शनिवार को) में हम मुख्य स्लैब को हटाने और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए एक तकनीकी टीम की मदद लेंगे तथा नदी में गिरे सल्फ्यूरिक एसिड से लदे टैंकर को सुरक्षित निकालने के लिए गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मदद ली जाएगी।"

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए, राज्य के एक मंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि यह दुर्घटना पेडस्टल (आधार स्तंभ) और एक जोड़ टूटने की वजह से हुई थी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और अन्य एजेंसियां बचाव प्रयासों का हिस्सा हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पुल ढहने के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए राज्य के सड़क और भवन विभाग के चार अभियंताओं को निलंबित कर दिया।

राज्य के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने घटनास्थल का दौरा किया और मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा गठित एक समिति द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी