विदेश की खबरें | थाईलैंड के मंत्रिमंडल ने कैसीनो को वैध बनाने संबंधी विवादास्पद विधेयक वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उप वित्त मंत्री जुलापुन अमोरनविवत ने कहा कि सरकार केवल विधेयक को स्थगित करना चाहती है और उचित समय पर इसे फिर से पेश करेगी। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक स्थिति और कैबिनेट फेरबदल को इस निर्णय का कारण बताया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उप वित्त मंत्री जुलापुन अमोरनविवत ने कहा कि सरकार केवल विधेयक को स्थगित करना चाहती है और उचित समय पर इसे फिर से पेश करेगी। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक स्थिति और कैबिनेट फेरबदल को इस निर्णय का कारण बताया।

इस विधेयक को, जिसे “मनोरंजन परिसर विधेयक” के रूप में भी जाना जाता है, पहली बार जनवरी में मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित किया गया था और सांसदों द्वारा समीक्षा का इंतजार किया जा रहा था। यदि यह पारित हो जाता है, तो यह कैसीनो को उन परिसरों में संचालित करने की अनुमति देगा, जहां होटल, कन्वेंशन हॉल, मॉल या थीम पार्क जैसे अन्य व्यवसाय भी स्थित हैं।

विधेयक को वापस लेने से पहले पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा को संवैधानिक न्यायालय द्वारा निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि उनके और एक वरिष्ठ कम्बोडियाई नेता के बीच हुई फोन कॉल लीक हो गई थी, जिससे ताजा राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी।

पैतोंगटार्न पर यह आरोप लगाते हुए नैतिक जांच चल रही है कि उन्होंने कंबोडिया के सीनेट अध्यक्ष हुन सेन के समक्ष ऐसी टिप्पणियां कीं, जिससे थाईलैंड के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा। दोनों के बीच पिछले महीने सीमा विवाद पर चर्चा हुई थी।

सत्तारूढ़ फ्यू थाई पार्टी ने कहा है कि यह विधेयक अधिक निवेश आकर्षित करने, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा अवैध जुए के मुद्दे को सुलझाने में मदद करेगा। लेकिन इसे जनता के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा और फ्यू थाई ने गठबंधन सहयोगी, भूमजैथाई पार्टी का गठन किया, जिसने पिछले महीने लीक हुई बातचीत के कारण सरकार छोड़ दी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड