देश की खबरें | बंगाल में जबरन वसूली का धंधा फल-फूल रहा है : मजूमदार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली के गिरोह फल-फूल रहे हैं और उन्होंने इनकी तुलना 1990 के दशक में मुंबई में दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन गिरोह की कुख्यात गतिविधियों से की।
कोलकाता, 16 जून केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली के गिरोह फल-फूल रहे हैं और उन्होंने इनकी तुलना 1990 के दशक में मुंबई में दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन गिरोह की कुख्यात गतिविधियों से की।
मूमदार ने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में आभूषण की दुकानों में गोलीबारी एवं डकैती की घटनाएं साबित करती हैं कि “राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है।”
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मजूमदार ने आरोप लगाया कि ये घटनाक्रम मुंबई में पूर्व में हुई आपराधिक गतिविधियों की याद दिलाते हैं, जो पश्चिम बंगाल में चिंताजनक प्रवृत्ति का संकेत देते हैं।
मजूमदार ने कहा, “मुझे याद आता है कि 1990 के दशक में दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील, छोटा राजन गिरोह किस तरह मुंबई में जबरन वसूली का धंधा चलाते थे। ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह के धंधे शुरू हो गए हैं।”
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं, जबकि इस तरह की आपराधिक गतिविधियां बेरोकटोक जारी हैं।
मजूमदार ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों द्वारा चुनाव बाद की गई हिंसा के पीड़ित होने का दावा करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
उन्होंने एक घटना को उजागर किया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने शनिवार को यहां व्यस्त बी.टी. रोड पर एक व्यापारी की कार पर गोली चलाई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)