देश की खबरें | ठाणे में मुख्यमंत्री शिंदे की दशहरा रैली से लौट रही बस हुई हादसे का शिकार, 10 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली से लोगों को लेकर वापस लौट रही एक निजी बस ठाणे जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे लगभग दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 25 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली से लोगों को लेकर वापस लौट रही एक निजी बस ठाणे जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे लगभग दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रात करीब साढ़े बारह बजे शाहपुर के पास मुंबई-नासिक राजमार्ग पर कोलंबे पुल पर हुई। एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान एक अन्य बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं जिसमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस को रास्ते से बसों को हटाने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

ठाणे ग्रामीण पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से मुख्यमंत्री शिंदे की रैली से लौट रही बस में करीब 20 लोग सवार थे। यह बस नासिक जिले में सिलोद जा रही थी।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल जे जाया गया।

शिंदे ने मंगलवार को मुंबई के आजाद मैदान में शिव सेना की दशहरा रैली में हजारों लोगों को संबोधित किया। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में अपनी पार्टी की वार्षिक रैली का आयोजन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\