जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 118 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में तीन दिन से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 117 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। एचडीएफसी बैंक में बिकवाली दबाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में गिरावट आई।

मुंबई, 15 मई स्थानीय शेयर बाजारों में तीन दिन से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 117 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। एचडीएफसी बैंक में बिकवाली दबाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में गिरावट आई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 117.58 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,987.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 281.95 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.30 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,200.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

इसके उलट, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो तथा एचसीएल टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार अवकाश के कारण बंद रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट मंगलवार को लाभ में रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.55 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 4,065.52 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

सेंसेक्स मंगलवार को 328.48 अंक मजबूत हुआ था, जबकि निफ्टी 113.80 अंक के लाभ में रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\