जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में पांच दिन से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 199 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगा। कमजोर वैश्विक रुख के बीच आईटी तथा पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स में 199 अंक से अधिक की गिरावट आई।

मुंबई, 16 जनवरी स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगा। कमजोर वैश्विक रुख के बीच आईटी तथा पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स में 199 अंक से अधिक की गिरावट आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 199.17 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,128.77 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स कमजोर खुला लेकिन बाद में इसमें तेजी आई और यह अबतक के उच्चतम स्तर 73,427.59 अंक तक पहुंच गया। हालांकि, बाजार मुनाफावसूली के कारण बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और एक समय यह 367.65 अंक खिसक कर 72,960.29 अंक के निचले अंक तक आ गया था।

एनएसई निफ्टी कारोबार के दौरान 22,124.15 के उच्चस्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, अंत में यह 65.15 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,032.30 अंक पर बंद हुआ।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 1,972.72 अंक यानी 2.76 प्रतिशत और निफ्टी 584.45 अंक मजबूत हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज नुकसान में रहीं। आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से तेज गिरावट आई।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, टाइटन, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को मार्टिन लुथर किंग जूनियर दिवस के मौके पर बंद था।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आईटी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के बाद वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया। निवेशक इस बात पर विचार कर रहे हैं कि बाजार में मौजूदा जो उत्साह है, वह संभवत: खासकर घरेलू बाजार में मझोले और छोटी कंपनियों के शेयरों के उच्च मूल्यांकन के कारण भरोसे वाला नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नये संकेतकों के अभाव में एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) का पूंजी प्रवाह मिला-जुला रहा। वैश्विक स्तर पर जारी तनाव के बीच तेल कीमतें मजबूत रहीं।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत चढ़कर 78.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,85.72 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\