देश की खबरें | आपात स्थिति में हवाई अड्डे पर उतरे लड़ाकू विमान की मरम्मत के लिए ब्रिटिश दल जल्द केरल पहुंचेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश नौसेना के लड़ाकू विमान ‘एफ-35बी’ की मरम्मत के लिए ब्रिटेन से विमानन इंजीनियर की एक टीम के पांच जुलाई को तिरुवनंतपुरम पहुंचने की उम्मीद है।

तिरुवनंतपुरम, तीन जुलाई ब्रिटिश नौसेना के लड़ाकू विमान ‘एफ-35बी’ की मरम्मत के लिए ब्रिटेन से विमानन इंजीनियर की एक टीम के पांच जुलाई को तिरुवनंतपुरम पहुंचने की उम्मीद है।

यह विमान पिछले महीने आपातकालीन स्थिति में उतरने के बाद से केरल के हवाई अड्डे पर फंसा हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि 40 सदस्यीय विमानन टीम के विशेष उड़ान से केरल की राजधानी पहुंचने की उम्मीद है और वह विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने का प्रयास करेगी।

सूत्रों ने बताया कि पहले इस टीम का दो जुलाई को आना निर्धारित था, लेकिन अज्ञात कारणों से यात्रा स्थगित कर दी गई।

ग्यारह करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक कीमत वाले और दुनिया भर में सबसे उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक माने जाने वाला यह जेट 14 जून को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतरा था।

ब्रिटिश उच्चायोग के एक प्रवक्ता ने पिछले सप्ताह कहा था कि विमान में इंजीनियरिंग संबंधी समस्या उत्पन्न होने के बाद उसे तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मरम्मत के लिए रखा गया है।

ब्रिटिश लड़ाकू विमान के आपातकालीन स्थिति में उतरने के कुछ दिन बाद, भारतीय वायुसेना ने कहा था कि वह विमान की ‘‘मरम्मत और वापसी’’ के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान