विदेश की खबरें | फिर से ‘बोइंग स्टारलाइनर’ कैप्सूल पर उड़ान भरने के लिए तैयार हैं: अंतरिक्ष यात्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि वे ‘बोइंग स्टारलाइनर’ पर पुनः उड़ान भरेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि वे ‘बोइंग स्टारलाइनर’ पर पुनः उड़ान भरेंगे।

‘स्पेसएक्स’ ने हाल में दोनों अंतरिक्षयात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ महीने से अधिक समय तक रहने के बाद धरती पर पहुंचाया है। बोइंग पिछले साल उनके बिना ही पृथ्वी पर लौट आया था।

घर लौटने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में दोनों ने कहा कि वे लोगों की इतनी दिलचस्पी देखकर आश्चर्यचकित हैं और उन्होंने जोर देकर कहा कि वे केवल अपना काम कर रहे थे और मिशन को स्वयं तथा यहां तक ​​कि अपने परिवार से भी ऊपर रख था।

विल्मोर ने बोइंग की असफल परीक्षण उड़ान के लिए कुछ हद तक दोष स्वीकार करने में संकोच नहीं किया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं। मैंने कुछ सवाल पूछे होते, तो शायद चीजें अलग होतीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऊपर से नीचे तक सभी जिम्मेदार हैं। हम सभी इसके लिए जिम्मेदार हैं।’’

दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि वे फिर से स्टारलाइनर में सवार होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उन सभी समस्याओं को ठीक करने जा रहे हैं जिनका हमने सामना किया। हम उन्हें सुधारेंगे। हम इसे काम करने लायक बनाएंगे।’’

विल्मोर ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह बिना देर किए फिर से अंतरिक्ष में जाएंगे।

विलियम्स ने कहा कि स्टारलाइनर में बहुत क्षमता है और वह इसे सफल होते देखना चाहती हैं।

दोनों बुधवार को बोइंग के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे और उड़ान तथा इसकी समस्याओं के बारे में जानकारी देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट