देश की खबरें | शादी में बाधा बनी प्रेमिका की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कौशांबी जिले के मोहब्बत पुर पइंसा थाना क्षेत्र में कथित रूप से शादी में बाधा बन रही प्रेमिका की उसके प्रेमी ने हत्या कर शव यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कौशांबी (उप्र), नौ जुलाई कौशांबी जिले के मोहब्बत पुर पइंसा थाना क्षेत्र में कथित रूप से शादी में बाधा बन रही प्रेमिका की उसके प्रेमी ने हत्या कर शव यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग से मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पइंसा थाना क्षेत्र के खूजा गांव की निवासी अनीता (35) का पति रामराज निर्मल मुंबई में काम करता है तथा इसी बीच जमीन, ट्रैक्टर और ट्यूबेल अनीता के नाम पर करने का लालच देकर लोहटीपर गांव के अविवाहित युवक भूप सिंह यादव (27) ने उसके साथ अवैध संबंध बना लिया था।

कुमार का कहना है कि भूप सिंह की शादी की बात चलने लगी और अनीता उसकी शादी का विरोध करने लगी। अनीता से ऊब चुके भूप सिंह ने नवंबर, 2024 में अनीता को फतेहपुर में किराए का कमरा दिलवा दिया था और उसके पति के रूप में वहां आता-जाता था। अनीता 11 दिसंबर, 2025 तक वहां रही और उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनीता के पति रामराज निर्मल ने 18 जून, 2025 को मोहब्बतपुर पइंसा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि भूप सिंह ने उसकी पत्नी अनीता को कहीं छुपाया है जिसके बाद बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी भूप सिंह को गिरफ्तार किया जिसके बाद उसने कहा कि उसे शक था कि अनीता देवी का दूसरे पुरुषों से भी संबंध था और उसे अपनी जाति बिरादरी में शादी करनी थी जिसमें अनीता बाधक बन रही थी।

पुलिस के अनुसार भूप सिंह ने दिसंबर, 2024 में अनीता को शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी तथा जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र में यमुना में शव फेंक दिया था। पुलिस ने विधिक कार्यवाही के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी